Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जवाहर कला केंद्र में जयरंगम महोत्सव का शुभारंभ

जवाहर कला केंद्र में जयरंगम महोत्सव का शुभारंभ

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रंगमंच, कला और संस्कृति के रंगों से रंगने वाले 14वें जयरंगम महोत्सव की गुरुवार को जवाहर कला केन्द्र में शुरुआत हुई। थ्री एम डॉट बैंड्स थिएटर फैमिली सोसाइटी, कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान तथा जवाहर कला केन्द्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे फेस्टिवल के पहले दिन बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक मकरंद देशपांडे के निर्देशन में नाटक आइंस्टीन खेला गया। नाटक व फिल्म समीक्षक और आलोचक अजीत राय की स्मृति पर संवाद हुआ। इसी के साथ समीना ज़ेहरा के निर्देशन में न्यूजीलैंड की नाट्य प्रस्तुति ‘द गिर्मिट’ के मंचन ने कलाप्रेमियों को भाव विभोर किया।

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कृष्णायन सभागार में शिल्पिका बोरदोलोई के नाटक ‘माजुली’ का मंचन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सुकृति आर्ट गैलरी में दुर्गा वेंकटेशन द्वारा निर्देशित नाटक ‘गरम रोटी’ खेला जाएगा। शाम 4 बजे रंगायन में रुचि भार्गव नरुला का नाटक ‘ढाई आखर प्रेम का’ दर्शकों से संवाद करेगा, जबकि शाम 7 बजे माध्यवर्ती में संदीप रतनू के निर्देशन में राग–मद की संगीतमय प्रस्तुति होगी, जिसमें शास्त्रीय और लोक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *