Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेडीए ने मेट्रो लाइन के साथ 5 प्रमुख मार्गों को ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट कॉरिडोर किया घोषित

जेडीए

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जेडीए द्वारा शहर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जेडीए ने मेट्रो लाइन के साथ 5 प्रमुख मार्गों को ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट कॉरिडोर घोषित किया है। जेडीसी आनंदी ने बताया कि प्राधिकरण ने मेट्रो लाइन के साथ स्थित पांच प्रमुख मार्गों को ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) कॉरिडोर घोषित किया है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा 10 दिसंबर को अधिसूचित ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पॉलिसी 2025 और मास्टर डेवलपमेंट प्लान-2025 के प्रावधानों के तहत की गई है। इन कॉरिडोर को घोषित करने का मुख्य उद्देश्य मॉस ट्रांजिट स्टेशनों (मेट्रो स्टेशनों) के आसपास के क्षेत्रों में कॉम्पैक्ट (सघन), मिश्रित उपयोग और उच्च घनत्व वाले विकास को बढ़ावा देना है। इससे आम जनता को मेट्रो स्टेशनों के पैदल चलने योग्य दूरी के भीतर रहने और काम करने की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

घोषित किए गए 5 नए कॉरिडोर और उनकी लंबाई

— वीर तेजा जी सर्किल से पंडित टी.एन. मिश्रा मार्ग जंक्शन (1.4 किमी) — पंडित टी.एन. मिश्रा मार्ग जंक्शन से भारत आश्रम मार्ग जंक्शन (1.5 किमी) — भारत आश्रम मार्ग जंक्शन से जनपथ मार्ग जंक्शन (1.1 किमी) — जनपथ मार्ग जंक्शन से ईएसआई रोड जंक्शन (1.6 किमी) — ईएसआई रोड जंक्शन से टैंक रोड जंक्शन (1.3 किमी)।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *