Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेडीए ने यातायात व्यवस्था के तहत सड़कों पर करवाएं सुधारात्मक काम

जेडीए

जयपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर विकास प्राधिकरण ने परिवहन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सड़कों पर सुधारात्मक काम करवाए। ट्रेफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में सड़कों पर जेब्रा लाइन सहित अन्य सुधारात्मक काम करवाने को लेकर फैसला लिया गया था।

जेडीसी आनंदी की अध्यक्षता में हाल ही में सम्पन्न ट्रेफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कर जेडीए द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा नवंबर 2025 में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर शहर की 77 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाना था। जेडीए ने इनमें से 75 सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य सफ लतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। दो सड़कों पर तकनीकी कारणों से कार्य किया जाना संभव नहीं है, जबकि अन्य शेष सड़कों पर संज्ञान में आने पर मरम्मत कार्य निरन्तर प्रक्रिया के तहत किया जाता है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित 200 प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर सड़क सुरक्षा के लिए स्टॉप लाइन एवं जेब्रा क्रॉसिंग का थर्मोप्लास्टिक मार्किंग कार्य करवाया जा रहा है। आवश्यक स्थानों पर नए यातायात संकेतकों एवं चेतावनी संकेतों को लगाने तथा पुराने संकेतों के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और आवासीय क्षेत्रों में गति नियंत्रण के लिए रम्बल स्ट्रिप्स और स्पीड ब्रेकर का निर्माण-मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर यातायात सिग्नल प्रणाली के रखरखाव और बेहतर संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *