Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेडीए: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया कार्यशाला का आयोजन

जेडीए

जयपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं और कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीसी आनंदी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) डॉ. प्रिया बलराम शर्मा, सलाहकार (आई.टी.) आर.के. शर्मा और सिस्टम एनालिस्ट महिपाल चंपावत ने उपस्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों को जेडीए की सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जेडीए द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से पुख्ता सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इससे आमजन में जेडीए सेवाओं को लेकर किसी तरह की भ्रांति उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग की हर स्तर पर आवश्यकता रहेगी। कार्यशाला में उपायुक्त अपूर्वा परवाल द्वारा जेडीए से पट्टे हेतु आवेदन करने से लेकर पट्टा रजिस्टर्ड होने तक की पूरी प्रक्रिया को उदाहरण सहित स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया। वर्कशॉप में जेडीए के प्रमुख कार्यों , क्षेत्राधिकार, प्रशासनिक जोन, बाउंड्री और जेडीए रीजन आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *