Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेडीए दस्ते ने 16 बीघा भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जेडीए

जयपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को 16 बीघा भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया है। इसके अलावा नकुल पथ, सहकार मार्ग से लालकोठी, लक्ष्मी मंदिर चौराहा से अण्डर पास तक रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-14 में स्थित ग्राम श्री रामपुरा लाखना में डाबला रोड पर करीब 3 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर, ग्राम श्री रामपुरा लाखना में डाबला रोड में ही दूसरी करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर, जोन-16 में स्थित ग्राम हाथनौदा सामोद में करीब 5 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर और जोन-17 में स्थित ग्राम मौठू का बास में करीब 6 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ”श्याम वाटिका” के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, पत्थरगढ़ी, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। जोन-3 में स्थित ज्योति नगर थाने के सामने से नकुल पथ, सहकार मार्ग से लालकोठी, लक्ष्मी मंदिर चौराहा से अण्डर पास तक रोड सीमा पर करीब 60 स्थानों पर और जोन-4 में स्थित मानसरोवर औद्योगिक क्षेत्र द्रव्यवती नदी के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 20 स्थानों पर बास-तम्बू, तिरपाल, झुग्गी-झोपडी, थडियां-ठेले, होर्डिंग, साइन बोर्ड इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। जोन-5 में स्थित टोंक रोड ग्लास फैक्ट्री के सामने दीवार का निर्माण कर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था। इससे आमजन को रास्ते को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जेडीए दस्ते ने दीवार हटाकर आमजन की राह को आसान बनाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *