Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

झाबुआ: संदेहास्पद फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज

दवाखाना सील किया गया
दवाखाना सील किया गया
दवाखाना

झाबुआ, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला मुख्यालय के हुड़ा क्षेत्र में जिला चिकित्सालय जांच दल द्वारा जांच के दौरान एक फर्जी चिकित्सक को उसकी संदेहास्पद स्थिति के चलते कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस जानकारी अनुसार उक्त कथित फर्जी डॉक्टर के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

डीएचओ देवेन्द्र भायल के अनुसार फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गुरुवार को हुड़ा क्षेत्र में एक दवाखाने की जांच के दौरान पाया गया कि वहां इरफान नामका एक व्यक्ति दवाखाना चला रहा था, जो आधार कार्ड के अनुसार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी है। कथित डॉक्टर ने बाहर लगे साइन बोर्ड पर अपना नाम डॉ राना लिखाया हुआ था, और उसके द्वारा चार अलग-अलग नाम और पतों से डिग्रीयों के सार्टिफिकेट बनाए हुए थे। उक्त शख्स फर्जी चिकित्सक के साथ ही संदेहास्पद होने की आशंका में उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। कथित डॉक्टर के दवाखाने को सील कर दिया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली आर सी भास्करे ने कहा कि इरफान मोहम्मद नामक कथित डॉक्टर को डीएचओ द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। थाना कोतवाली में उसके के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *