Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

झज्जर : नए साल पर हुड़दंगियों से निपटने को तैनात रहेगी पुलिस

डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस आयुक्त झज्जर।

झज्जर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला में 31 जनवरी को दिन में और नए साल की पहली रात को नए साल के स्वागत के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। पुलिस कंट्रोल रूम से विशेष निगरानी रखी जाएगी। बहादुरगढ़ और झज्जर में पुलिस लगातार गश्त करेगी। पुलिस आयुक्त ने लोगों से खासतौर पर युवाओं से नए साल का जश्न अनुशासन में रहकर मनाने को कहा है।

नए साल की पहली रात को कानून व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिला के शहरों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी की है। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, होटल, क्लब और पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर विशेष नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर वाहन चलाना या सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करना कानूनन अपराध है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा डांस करें, खुशियां मनाएं, लेकिन दूसरों की सुरक्षा और शांति का भी ध्यान रखें।

कमिश्नर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी और पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने आमजन से अपील की, कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अंत में कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने शहरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल खुशियों, सुरक्षा और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के साथ है और सभी के सहयोग से ही एक सुरक्षित और यादगार नववर्ष संभव है।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *