Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम झारखंड की टीम का ऐलान, ईशान किशन बने कप्तान

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के लिए झारखंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 50 ओवर का यह घरेलू टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें झारखंड अपने अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ करेगा।

झारखंड की घोषित टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। टीम में कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनसे हाल के वर्षों में सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

ईशान किशन की कप्तानी नियुक्ति सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है। किशन की अगुवाई में झारखंड ने पहली बार एसएमएटी का खिताब जीता था। टूर्नामेंट में उन्होंने 10 पारियों में 517 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ उनकी 101 रनों की दमदार पारी जीत का निर्णायक क्षण साबित हुई। उनके इस शानदार घरेलू प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टीम में वापसी के रूप में भी मिला है। ईशान किशन को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है, जहां वह संजू सैमसन के बाद विकल्प होंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर व कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर व उपकप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, मो. कौनेन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुषांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *