Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : वर्ष भर में हुए सड़क हादसों में 166 की गई जान

एसपी कुलदीप सिंह।

जींद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस द्वारा सालभर लगातार अपराधों पर शिकंजा कसने का काम किया। वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं के कुल 222 मामले दर्ज हुए। जिनमें 166 लोगों की मृत्यु तथा 281 व्यक्ति घायल हुए। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जींद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए।

मंगलवार को जानकारी देते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में हत्या से संबंधित कुल 49 मुकद्मे दर्ज किए गए। जिनमें 129 आरोपितों गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए आम्र्स एक्ट के तहत इस वर्ष 105 मुकद्में दर्ज किए। जिसमें 139 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 132 पिस्टल, 150 कारतूस, तीन मैग्जीन व तीन अन्य हथियार बरामद किए गए।

यातायात पुलिस द्वारा 38795 चालान किए गए तथा एक करोड़ 16 लाख 44 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के1338, अंडर एज वाहन चलाने के 25, बिना आरसी के 1852, बिना पोल्यूशन के 6347, ओवरस्पीड के6650, डिं्रक ड्राइव के 735, लेन ड्राइविंग उल्लंघन 6550, नो पार्किंग के1484, बिना हेलमेट के 14042, ट्रिप्पल राइडिंग के 2044, प्रेशर हॉर्न के84, साइलेंसर बुलेट पटाखा के 219, बिना सीट बेल्ट के 507, बिना नंबर प्लेट के 1580 चालन किए गए। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए। नशा पीडितों का पता लगा कर उनका इलाज करवाया जा रहा है। अभियान के तहत 273 गांव का सर्वे किया गया है। जिसमें 145 गांव व 31 वार्ड ड्रग्स मुक्त किए गए।

1656 नशा पीडि़तों कि पहचान कि गई। जिसमें 1070 नशा पीडि़तों को दवाई दिलवाई गई। 217 नशा लोगों ने नशा छोड़ा। 586 नशा पीडि़तों की कांउसलिंग करवाई गई। अभियान के तहत जिला में 195371 व्यक्तियों को नशा के खिलाफ जागरुक किया गया। जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर पकड़ लगातार बनाए रखी। जिसके चलते पुलिस ने 301.944 ग्राम हैरोइन, 25.656 किलोग्राम चरस, 11.330 किलोग्राम स्मैक, 97.53 ग्राम गांजा, 121.471 किलो ग्राम चूरा पोस्त, 371.62 किलोग्राम नशीली गोलियां, 11366 इंजेक्शन, 1787 अफीम के पौधे 4110 किलोग्राम बरामद किए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *