Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : जमीन हथियाने के लिए सुपारी दे साले की हत्या का रचा षडय़ंत्र, आरोपित जीजा गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

जींद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एवीटी स्टाफ जींद ने जमीन विवाद में सुपारी देकर गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या का षडय़ंत्र रचने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव खरकड़ा निवासी जगतार के रूप में हुई है। आरोपित जगतार अपने साले की जमीन हडपना चाहता था। इसे लेकर उसने हत्या करने का षडय़ंत्र रचा और इसके लिए 25 लाख की सुपारी भी दी थी। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव हटा निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना पुलिस ने 29 नवंबर को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में सुपारी लेकर अन्य साथियों के साथ मिल कर गाड़ी द्वारा टक्कर मारकर गांव मलिकपुर निवासी विक्रम की हत्या करने का प्रयास किया था। विक्रम पकड़े गए जगातर का साला है। जगतार अपने साले विक्रम की जमीन को हथियाना चाहता था। पुलिस ने इसे लेकर 28 नवंबर को थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज किया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए एवीटी स्टाफ की टीम ने हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपित गांव खरकड़ा निवासी जगतार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित से पुलिस ने पुछताछ के दौरान मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ कर जांच के दौरान पाया कि आरोपित का उद्देशय किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। आरोपित जगतार की शादी गांव मलिकपुर में हुई है। मलिकपुर में उसके साले का लड़का विक्रम, उसके साले की लड़की व उसकी सास रहती है। उसकी पत्नी के नाम गांव मलिकपुर में जमीन है। जिसका बंटवारे के लिए काफी दिनों से उनका आपस में मनमुटाव चला हुआ है। जब वह मलिकपुर गया हुआ था तो उसके साले के लड़के विक्रम सिंह से कहासुनी हो गई।

जिस पर उसने विक्रम को मारने का प्लान बनाया। पकड़े गए आरोपित जगतार ने बताया कि योजना के अनुसार उसके साथियों ने विक्रम के पीछे गाडी लगा दी और फिर उसके एक साथी प्रवीण उर्फ पिन्ना ने मोटरसाइकिल का पीछा कर विक्रम को जान से मारने की नियत से गाड़ी की सीधी टक्कर विक्रम के मोटरसाईकिल में मार दी थी। पुलिस टीम ने जांच के दौरान मामले की छानबीन करते हुए पकड़े गये मुख्य आरोपित जगतार सिंह वासी खरकड़ा को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *