Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।

जींद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उचाना स्थित करसिंधु रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव करसिंधु निवासी राजपाल (48) रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर उचाना से अपने घर वापस लौट रहा था। उचाना के निजी स्कूल के निकट तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उचाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जींद के निकट राजपाल ने दम तोड़ दिया। जिस पर उसके शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *