Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : सुबह घने कोहरे से बढ़ी ठंड, शाम को फिर गहराया कोहरा, जनजीवन प्रभावित

कोहरे में लाइट जला कर गुजरते हुए वाहन।

जींद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घने कोहरे ने गुरूवार सुबह जहां क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया वहीं शाम को छह बजते ही फिर से कोहरा गहराने लगा। जिससे ठंड में एकाएक वृद्धि हुई है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। गुरूवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। शाम को भी यही हालात पैदा हो गए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे, वहीं उनके अभिभावकों को भी बच्चों को छोडऩे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घने कोहरे के कारण सुबह व शाम वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मुख्य सड़कों के साथ-साथ गांवों को जोडऩे वाली सड़कों पर भी आवागमन कठिन हो गया है। हालांकि इस कोहरे से किसान वर्ग में खुशी का माहौल है। किसानों का मानना है कि घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसके बिना गेहूं की अच्छी पैदावार संभव नहीं है।

कोहरा और ओस गिरने से गेहूं, सरसों, बरसीन की फसलों को लाभ हुआ है। इससे पहले ठंड की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं लेकिन अब तापमान गिरने से किसान खुश हैं। दिसंबर के शुरुआती हफ्तों में पूरे दिन तेज धूप रहने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। गर्मी के कारण खेतों की नमी कम हो रही थी। जिससे पैदावार पर खतरा मंडरा रहा था। किसान रवि, प्रकाश, प्रताप, राजेश ने बताया कि कोहरे की नमी से खेतों में पर्याप्त आद्रता बनी रहती है। जिससे गेहूं के कल्लों का बेहतर विकास होता है और पैदावार बढऩे की उम्मीद है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *