Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : बदमाश ने व्यापारी से मांगी 50 लाख की चौथ

सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश।
पर्ची दिखाते हुए व्यापारी।

जींद, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नरवाना में रविवार को जैन गारमेंट्स मालिक से बाइक सवार ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पर्ची फैंक कर धमकी दी। जिसमे लिखा था कि तीन दिन में 50 लाख नही दिए तो छाती में गोली मार देंगे।

जाते समय बदमाश दुकान पर गोली भी चला गया। जिसके बाद दुकान का शीशा टूट गया ग्राहक व व्यपारी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर मंत्री कृष्ण बेदी तथा नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नरवाना निवासी व्यपारी नरेश जैन दुकान पर बैठे थे। तभी एक बदमाश बाइक पर आया और खुद पर्ची देकर 50 लाख की चौथ मांगी। चौथ राशि नही दी तो तीन दिन में जान से मार देने की धमकी दी।

इससे पहले भी व्यपारी नरेश जैन से फिरौती मांगी गई थी। गोली चलाने के बाद बदमाश डा. सिंगला वाली गली की तरफ से मॉडल टाउन की तरफ भाग गया। घटना सीसी टीवी में कैद हो गई है। बदामाश शनिवार रात से रेकी कर रहा था।

वारदात की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली ओर व्यपारी को आश्वासन दिया कि उसे घबराने की जरूरत नही है। बदमाश को जल्द गिरफ्तार लर लिया जाएगा ।

एसएचओ आत्मा राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद है। जल्द ही आरोपित सलाखों के पीछे होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *