Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से निकाले 15 लाख

साइबर थाना।

जींद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिना किसी को कोई ओटीपी बताए या लिंक शेयर किए साइबर ठगों ने दो बैंक उपभोक्ताओं के खातों से 15 लाख रुपये की राशि निकाल ली। पीडि़त बैंक उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जवाहर नगर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक उसके बैंक खाते से सात लाख 74 हजार 983 रुपये गायब हो गए। जबकि उसने न तो कोई ऑनलाइन लेन देन किया और न ही ओटीपी तथा खाते से संबंधित जानकारी शेयर की। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। वहीं

गांव दालमवाला निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 दिसंबर को फोन चार्जिंग पर लगा कर खेत में चला गया। जब अगले दिन उसने फोन को संभाला तो उसके फोन पर ओटीपी नंबर आए हुए थे और खाते से सात लाख 11 हजार 971 रुपये गायब थे। जबकि उसने ओटीपी नंबर भी किसी के साथ शेयर नही किया।

सोमवार को साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *