Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : इंस्टाग्राम पर दोस्त बन ठगे साढ़े तीन लाख

साइबर थाना।

जींद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । साइबर थाना पुलिस ने एक युवक से उसके इंस्टाग्राम दोस्त द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये ठगने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इंस्टाग्राम दोस्त ने पीडि़त से बीमारी का बहाना लगाया और और फिर लगातार रुपयों की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लक्ष्मी नगर निवसी अंकित ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2024 में उसकी दोस्ती एक युवक से इंस्टाग्राम पर हो गई। जिसके चलते जान पहचान भी हो गई। अपना परिवार भी अच्छा बताया। लगातार वो आपस में बातें भी करते रहे।

इस वर्ष नवंबर माह के अंत में युवक ने बीमार होने की बात कही और रुपयों की जरूरत बताया। इंस्टाग्राम दोस्त ने पिता के आने के बाद राशि वापस देने की बात कही। वह अपने इंस्टाग्राम दोस्त की बातों में आ गया। उसने आरोपित के खाते में तीन लाख 51 हजार 490 रुपये भेज दिए। बावजूद इसके आरोपित की डिमांड बढ़ती चली गई। हालातों को देखते उसने इसके बाद और राशि नही डाली। जब उसने राशि को वापस मांगा तो वो देने से मना कर दिया गया। आरोपित ने राशि भी नही लौटाई और उस से बात करना भी बंद कर दिया। बाकायदा बैंक से अपना अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *