Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : बिजली कर्मियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर जताया ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध

निगम कर्मियों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता।

जींद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को यूनिट जींद की सभी सब यूनिटों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल रखी। बाद में यूनियन कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार को संबोधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सब यूनिट नंबर 1, 2 सिटी, जुलाना, नगूरां, कंस्ट्रक्शन स्टोर कर्मी शामिल रहे।

सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि सरकार बिजली निगम में ऑनलाइन पॉलिसी को लागू करने का काम कर रही है। इसके साथ ही विभाग का निगमीकरण करने का प्रयास भी किया जा रहा है। पूरे देश में पावर बिल 2025 का विरोध किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में लगातार रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आदर्श ऑनलाइन पॉलिसी पर कर्मचारियों की आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में यूनियन व संगठन और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। अगर यह ऑनलाइन पॉलिसी लागू होती है तो फाल्ट और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाएगी। जिसकी कीमत कर्मचारियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।

संगठन सरकार से अपील करेगा कि तुरंत प्रभाव से इस आदर्श ऑनलाइन पालिसी को निरस्त किया जाए। क्योंकि बिजली निगम तकनीकी विभाग है। जिसको समझने में कर्मचारियों को बहुत लंबे अनुभव की जरूरत होती है। सभी कर्मचारियों ने एक आवाज में उनके द्वारा इस ऑनलाइन पालिसी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करने की बात कही। बाद में ऑनलाइन पॉलिसी को रद्द किए जाने की मांग को लेकर निगम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *