Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : एमपीएचडब्ल्यू वर्ग का ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टल बहिष्कार जारी

स्वास्थ्य विभाग का अनमोल पोर्टल।

जींद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल निगरानी गत 25 अक्टूबर से ठप है। गर्भवती महिलाओं के आरसीएच नंबर से होने वाले अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण के डिजिटल रिकॉर्ड, आशा वर्कर पेमेंट, टीबी मरीजों को मिलने वाला निक्षय भत्ता, निरोगी हरियाणा सहित अनेक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को टीकाकरण दिवस पर काले बिल्ले लगा कर स्वास्थ्यकर्मी रोष व्यक्त करेंगे।

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला, उप प्रधान सुदेश रानी व वित्त सचिव धर्मवीर ने बताया कि ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जारी है। जिससे डिजिटल निगरानी बंद होने से अनेक कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। राज्य प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने प्रदेशभर से डिजिटल हड़ताल के जुटाए आंकड़ों का अवलोकन करते हुए बताया कि प्रदेश का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग पिछले 25 अक्टूबर से विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पहले से नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय करवाने, मानव एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाने सहित मांगो को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किए हुए है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। इसके साथ साथ एसोसिएशन एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पदनाम संशोधित करवाने, पदोन्नति एवं कंफर्मेशन सूचियां जारी करने एप्रमोशनल स्केल जारी करने एराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल 6 का लाभ देने, ड्रेस, एमसीएच एवं ट्रेवलिंग अलाउंस का लाभ देने, रिटायरमेंट बेनिफिट व ग्रेजुएटी का लाभ देने, मेवात व पलवल जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को तबादलों का अवसर प्रदान करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को मेवात अलाउंस प्रदान करने, पदों की बहाली सहित खाली पदों को नियमित भर्ती से भरने सहित अनेक मांगे काफी लंबे समय से लंबित हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *