Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : नपा ने रिहायशी कॉलोनी में चल रही मीट शॉप को किया सील

मीट शॉप को सील करने पहुंचा प्रशासनिक अमला।

जींद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जुलाना कस्बे के वार्ड 10 में रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के चल रही मीट शॉप को नगर पालिका ने मंगलवार को बंद करवा कर सील करवा दिया। वार्ड 10 में रजबाहे के पास मीट शॉप चलाई जा रही थी। आसपास के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी। मीट शॉप के पास ही दो मंदिर भी बने हुए हैं। जिससे आस पास के लोगों को मीट शॉप का विरोध करने पर मजबूर होना पड़ रहा था।

शिकायत पर नपा ने सात मई को मीट शॉप को बंद कर सील कर दिया था लेकिन दुकान के मालिक ने दुकान को फिर से खोल लिया था। इसकी सूचना मिलते ही नपा ने मंगलवार को फिर से ड्युटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया। मंगलवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ और ड्युटी मजिस्ट्रेट दिपांशु पुलिसबल को साथ लेकर वार्ड 10 पहुंचे और दुकान को सील कर दिया।

नगर पालिका सचिव सौरभ जैन ने बताया कि कई बार अवैध मीट शॉप की शिकायत मिल रही थी। नपा द्वारा पहले भी दुकान को सील किया गया था लेकिन मालिक ने बताया कि उसने गलती से दुकान खोल ली तो प्रशासन ने दुकान को फिर से सील कर दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *