Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पश्चिम बंगाल में तैनात जींद के जवान की बीमारी से मौत

मृतक मनीष कुमार का फाइल फोटो।

जींद, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नरवाना उपमंडल के गांव सुलहेडा के जवान की पश्चिम बंगाल में बीमारी के चलते निधन हो गया। सुलहेड़ा गांव के मनीष कुमार मात्र 32 साल की उम्र में ही शुक्रवार को वीरगति को प्राप्त हो गए। मनीष कुमार की मौत का समाचार जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरे गांव की आंखें नम हो गई और मृतक परिवार को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामी घर पहुंचे।

सुलहेड़ा निवासी मनीष कुमार इस समय पश्चिम बंगाल में तैनात थे। हृदय गति रूक जाने के चलते उनकी मौत हो गई। मनीष कुमार विवाहित थे तथा उसकी शादी को मात्र 6 साल ही हुए थे। परंतु अभी बच्चे नहीं थे। मनीष कुमार ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई थी और लगभग पिछले नौ वर्षों से भारतीय आर्मी सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में मां-बाप और एक छोटा भाई है। मनीष कुमार का छोटा भाई भी फौज की तैयारी कर रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार मनीष कुमार स्वभाव से बहुत ही अच्छे थे। वर्ष 1971 की लड़ाई में गांव के ही आभेराम शहीद हुए थे और शुक्रवार को एक बार फिर इसी गांव के मनीष वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मनीष के माता-पिता दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। मनीष ने अपनी पढ़ाई अपने मामा के यहां रह कर पावड़ा गांव में पूरी की थी। मनीष कुमार की धर्मपत्नी ग्रहणी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *