
जींद, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गांव खांडा से उगालन रोड पर sunday देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. Monday को नागरिक अस्पताल में मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर परिजन सुबह ही एकत्रित हो गए थे. चिकित्सकों की हडताल के चलते पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पुलिस तथा परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल मृतकों के शवों को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है.
गांव उगालन (हिसार) निवासी मोहन (22), अंकुश (22) तथा उनका हमउम्र संजीव बाइक पर सवार होकर बीती देर रात गांव खांडा से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. परिजनों ने तीनों को गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मोहन तथा अंकुश को मृत घोषित कर दिया. जबकि संजीव की हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर बास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
