जेएलकेएम की पदयात्रा 90 किमी तय कर पहुंची रामगढ़, नौ को पहुंचेगी रांची

पदयात्रा में देवेंद्रनाथ महतो सहित अन्य

रांची, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राज्‍य में खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति और छात्रवृत्ति निकासी सहित अन्‍य मुददे को लेकर Jharkhand लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की राज्य स्तरीय पदयात्रा Saturday को तीसरे दिन लगभग 90 नब्बे किलोमीटर की दूरी तय कर रामगढ़ जिला में प्रवेश कर गई. यह यात्रा नौ दिसंबर को रांची पहुंचेगी, जहां पार्टी की ओर से मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

इधर, मोर्चा के केंद्रीय उपाध्याय देवेंद्रनाथ महतो की अगुआई में पदयात्रा हजारीबाग सदर से निकलकर डेमोटांड़, मोरांगी होते हुए चरही मोड़ पहुंचा. मौके पर महतो ने कहा कि संगठन खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति लागू कराने की मांग पर प्रतिबद्ध है. उन्‍होंने कहा कि छात्रों के अधिकार, क्षेत्रीय स्वाभिमान और नियोजन से जुड़े सवालों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा. उन्‍होंने बताया कि छात्राें को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर पदयात्रा की जा रही है.

वहीं पार्टी के केंद्रीय सचिव दीपक रवानी ने बताया कि पदयात्रा नौ दिसंबर रांची के बूटी मोड़ पहुंचेगी. यहां कार्यकर्ताओं की बड़ी जुटान के बाद विधानसभा की ओर मार्च कर धरणा–प्रदर्शन किया जाएगा.

पदयात्रा में देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, राजदेश रतन, पूजा महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, कृष्ण यादव, उदय मेहता, संजय महतो, कृष्णा यादव, सुरज साहू सहित अन्‍य शामिल हुए.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment