पेसा कानून पास होने पर झामुमो ने रांची में मनाया जश्न

जश्‍न मनाने के दौरान अंतू तिर्की सहित अन्‍य

-हेमंत सरकार ने निभाया वादा, आदिवासी–मूलवासी अधिकार होंगे मजबूत: महुआ मांझी

रांची, 26 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट से पेसा कानून पारित होने पर शुक्रवार को राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न मनाया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने Chief Minister हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.

झामुमो रांची जिला के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, रंग-अबीर और मिठाइयों के वितरण के साथ जुलूस निकाला. अल्बर्ट एक्का चौक का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की.

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से राज्य के आदिवासी और मूलवासी समुदायों के हक और अधिकारों की प्रभावी रक्षा हो सकेगी. उन्होंने कहा कि इस कानून से ग्राम स्वशासन को मजबूती मिलेगी और ग्राम सभाओं को संवैधानिक अधिकार प्राप्त होंगे. यह आदिवासी समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने Chief Minister हेमंत सोरेन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जो कहते हैं, वही करते हैं और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे Jharkhand के आदिवासी-मूलवासियों को दिल से महत्व देते हैं. उन्होंने कहा कि Chief Minister कभी झूठे आश्वासन नहीं देते और पेसा कानून का कैबिनेट से पास होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

मुस्ताक आलम ने Indian जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पेसा कानून को लेकर भाजपा द्वारा हमेशा केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ. इसके विपरीत हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आते ही इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और पेसा कानून विधेयक को कैबिनेट से पारित कर ऐतिहासिक फैसला लिया. उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को अपने नेता पर गर्व है.

जश्न के इस कार्यक्रम में झामुमो की कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इनमें प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, अंतू तिर्की, केंद्रीय सदस्य पवन जेड़िया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य वीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण विश्वकर्मा, वीरू साहू, रतीश द्विवेदी, अंकिता वर्मा, अफरोज आलम, फरीद खान, मधु तिर्की, आरिज खान कुलदीपक, जनक नायक, डॉ. चिंतामणि सांगा, मंटू लाला, गुड्डू, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, चामू बैंक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

————-

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment