Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेएनवीयू : आदिवासी साहित्य, समाज और संस्कृति विषय चर्चा, राष्ट्रपति की सलाहकार मोहंती को भेंट की पुस्तक

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के आदिवासी अध्ययन केंद्र एवं हिंदी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में सर प्रताप कॉलेज बीए पाठ्यक्रम और विधि महाविद्यालय के चेयरमैन गिरीश माथुर ने आदिवासी साहित्य, समाज और संस्कृति विषय चर्चा में भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सलाहकार प्रो. विजयलक्ष्मी मोहंती थी और अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर नव शिक्षा समाज द्वारा संचालित सर प्रताप कॉलेज बीए पाठ्यक्रम और विधि महाविद्यालय के चेयरमैन गिरीश माथुर ने राष्ट्रपति की सलाहकार प्रो. विजयलक्ष्मी मोहंती का साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में गिरीश माथुर ने ट्राइबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर टी वी कटिमणि द्वारा लिखित पुस्तक (जंगली कुलपति नामक शीर्षक) भेंट की और साथ ही बताया कि इस पुस्तक का हिन्दी अनुवाद का सर्व प्रथम विमोचन सर प्रताप विधि महाविद्यालय में सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के करकमलों से हुआ।

गिरीश माथुर ने प्रोफेसर जनक सिंह मीना को आमंत्रण और शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में पधारे सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत सर प्रताप कॉलेज प्राचार्या डॉ. नितिला माथुर, व्याख्याता डॉ. शशी बाला माथुर, आशा जाटव, डॉ. रेणुका बोहरा तथा कार्मिक संजय माथुर, अशोक गोयल राव, अनीश माथुर व मोहित माथुर द्वारा किया गया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *