Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जोधपुर-बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस होगी सुपरफास्ट

jodhpur

जोधपुर, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । रेलवे ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक राज्यों से होकर गुजरने वाली जोधपुर-बेंगलुरु-जोधपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की गति बढ़ाने के उद्देश्य से इसे सुपरफास्ट श्रेणी में संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रेन के नंबरों में परिवर्तन के साथ-साथ समय में भी संशोधन प्रस्तावित है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा वर्तमान में संचालित ट्रेन संख्या 16507/16508 जोधपुर-बेंगलुरु-जोधपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को सुपरफास्ट स्पीड से चलाया जाएगा तथा इसके लिए इसके नियमित ट्रेन नंबरों में भी बदलाव किया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 16507 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का नंबर 26 फरवरी 2026 से बदलकर 20693 कर दिया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 16508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस का नंबर 23 फरवरी 2026 से बदलकर 20694 हो जाएगा। ट्रेन के सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होने से इसकी गति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, जिससे यात्रियों को समय की बचत का लाभ मिलेगा।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *