Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जोधपुर की टीम ‘उकाब’ ने मारी बाजी, बेस्ट शॉर्ट फिल्म में पहला रनर-अप

jodhpur

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता

जोधपुर, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय गांधी नगर में आयोजित राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में जोधपुर की फिल्म ‘उक़ाब’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में पहला रनर-अप पुरस्कार अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 107 फिल्मों ने हिस्सा लिया था।

‘द हेलीकॉप्टर ग्रुप’ द्वारा निर्मित और निर्देशक राहुल राणा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपराध और समाज के जटिल संबंधों को संवेदनशील तरीके से पर्दे पर उतारा। मजबूत विषय, दमदार निर्देशन और प्रभावी अभिनय के कारण यह फिल्म निर्णायकों की पहली पसंदों में रही।

खास बात यह रही कि फिल्म के लेखन, निर्देशन और एडिटिंग का पूरा कार्य द हेलीकॉप्टर टीम ने सिर्फ 10 दिनों में पूरा किया, और यह शॉर्ट फिल्म पूर्णत: जीरो बजट में बनाई गई। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री चारु जैन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि उक़ाब सिर्फ एक शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि समाज की उन आवाज़ों को सामने लाने का प्रयास है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। निर्देशक राहुल राणा ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे प्लेटफ़ॉर्म युवा फिल्मकारों को गंभीर विषयों को नए नजरिए के साथ पेश करने का मौका देते हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस प्रॉजेक्ट में दिव्यांशु सैन, चारु जैन, महिपाल सिंह, राहुल राणा, गोविंद भाटी सहित शहर के युवा वर्ग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *