Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बांकुड़ा में ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव ने किया जैविक खाद आउटलेट का निरीक्षण

जैविक खाद के उपयोग बांकुड़ा
जैविक खाद के उपयोग बांकुड़ा

बांकुड़ा , 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव पीयूष गोस्वामी बांकुड़ा जिले के जयपुर प्रखंड अंतर्गत सलदा ग्राम पंचायत द्वारा तैयार जैविक खाद ‘जैव रत्न’ के आउटलेट का सोमवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने जैविक खाद के उत्पादन, गुणवत्ता तथा बिक्री व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत स्तर पर तैयार की जा रही इस जैविक खाद को ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

संयुक्त सचिव ने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से जहां किसानों की लागत कम होती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने ग्राम पंचायत को जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और इस पहल को और व्यापक स्तर पर ले जाने का परामर्श दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *