Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

अरशद वारसी, अक्षय कुमार- फोटो सोर्स इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आई है। कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइज़ी ‘जॉली एलएलबी’ एक बार फिर चर्चा में है। साल 2013 में आई पहली ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म हिट रही थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, जो सफल फिल्मों में शुमार हुई। अब करीब 8 साल बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर तीसरा पार्ट ‘जॉली एलएलबी 3’ लेकर आए हैं, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की ओपनिंग मजबूत रही और इसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में ब्लॉकबस्टर ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘मिराय’, ‘केसरी: चैप्टर 2’, ‘जाट’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘जॉली एलएलबी’ में जहां अरशद वारसी लीड रोल में थे, वहीं ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद एक साथ कोर्टरूम में भिड़ते नजर आ रहे हैं। सौरभ शुक्ला ने भी अपनी यादगार जज की भूमिका दोबारा निभाई है। इसके साथ ही हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी अपने-अपने पुराने किरदारों में वापसी की है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिल रही है और दर्शकों की चर्चाओं में इसका असर साफ झलक रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *