Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जनकल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: ज्योति गैरोला

बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेते उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ।

नैनीताल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों को परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाने और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी विभागों के कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि धामी सरकार के “सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को धरातल पर उतारने में बीस सूत्री कार्यक्रम प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

समीक्षा में श्री गैरोला ने सहकारिता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्योग, पशुपालन एवं डेयरी विभागों की प्रगति को सराहनीय बताया। वहीं अपेक्षित प्रगति न करने वाले विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार, नियमित निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता, सुशासन और जनभागीदारी है।

उन्होंने विभागों को अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सफलता की कहानियों को मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन तक सरकार की योजनाओं की सकारात्मक जानकारी पहुंच सके।

बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने किया। इस अवसर पर बीस सूत्री कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक त्रिलोक सिंह अन्ना, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *