Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कबड्डी चैंपियंस लीग का मेगा ऑक्शन 28 दिसंबर को

कबड्डी चैंपियंस लीग का मेगा ऑक्शन 28 दिसंबर को

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) अपने पहले सीजन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। सोनीपत में जोन-4 और सेंट्रल ट्रायल्स के सफल आयोजन के बाद अब लीग का बहुप्रतीक्षित खिलाड़ी ऑक्शन 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शन में आठ फ्रेंचाइजी कुल 4 करोड़ की पर्स के साथ देशभर से चयनित खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।

हाल ही में संपन्न ट्रायल्स को देशभर से जबरदस्त प्रतिसाद मिला। केसीएल ट्रायल्स के लिए 3 हजार 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से सोनीपत में आयोजित सेंट्रल ट्रायल्स में करीब 1 हजार 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के बाद 110 से अधिक खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि अंतिम ऑक्शन पूल में 200 से 250 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

लीग में उभरते और जमीनी स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के शीर्ष कबड्डी खिलाड़ी और अनुभवी पेशेवर एथलीट भी हिस्सा लेंगे। इनमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और प्रमुख प्रोफेशनल लीग्स का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इनके शामिल होने से लीग की प्रतिस्पर्धा का स्तर और रोमांच दोनों ही बढ़ने की उम्मीद है।

ट्रायल्स का आयोजन सोनीपत और आसपास के चयनित स्थलों पर किया गया, जहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों और दिग्गजों की चयन समिति ने प्रतिभाओं का मूल्यांकन किया। उनकी विशेषज्ञता ने चयन प्रक्रिया को विश्वसनीय और मजबूत आधार प्रदान किया।

अब सभी की नजरें 28 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन पर टिकी हैं। जहां फ्रेंचाइजी लाइव बोली प्रक्रिया के जरिए रेडर, डिफेंडर और ऑलराउंडर खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ अपनी टीमों का गठन करेंगी। सभी टीमों को लीग द्वारा तय दिशा-निर्देशों और निर्धारित पर्स सीमा के भीतर ही खिलाड़ी चुनने होंगे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *