Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: नवरात्रि के प्रथम दिवस अमरकंटक में भक्तिभाव निकाली गई कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल बाबा कल्‍याण दास
कलश यात्रा मेंसिर पर कलश लेकर चलते संत
कलश यात्रा में शामिल नृत्‍यकदल

अनूपपुर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्यपप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित माँ नर्मदा की पावन जन्मभूमि अमरकंटक क्वांर की नवरात्रि के प्रथम दिवस पर परमपूज्य तपस्वी बाबा कल्याण दास जी के सानिध्य में कल्याण सेवा आश्रम में निर्मित मंदिर में विराजमान मां भगवती दुर्गा की हर वर्ष की नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस आस्था से सराबोर, पारंपरिक और बहुप्रतीक्षित विशाल कलश यात्रा सोमवार को कल्याण आश्रम से प्रारंभ होकर नर्मदा उद्गम मंदिर से पावन जल लेकर यात्रा नगर भ्रमण पर कर कल्याण आश्रम में समाप्त हुई।

विशाल कलश यात्रा का आयोजन कल्याण आश्रम द्वारा कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी हिमाद्री मुनि जी महाराज के नेतत्व में नर्मदा उद्गम मंदिर में पुजारी धनेश द्विवेदी (वंदे महाराज), कामता प्रसाद द्विवेदी (नीलू महाराज), उमेश द्विवेदी (बंटी महाराज), उत्तम द्विवेदी, राजेश द्विवेदी (बल्लू महाराज), रूपेश द्विवेदी सहित अन्य ने शास्त्रोक्त विधि से कलश पूजन एवं देवी भागवत पुराण का अर्चन कराया। इसके बाद सांस्कृतिक झांकियों, वाद्य यंत्रों और भक्तिमय गीतों ने नगर देवभूमि का स्वरूप लिया। गली-गली पुष्पवर्षा के बीच “जय माता दी” के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा कल्याण सेवा आश्रम से नर्मदा उद्गम मंदिर से नगर भ्रमण कर कल्याण सेवा आश्रम में समाप्त हुई। इस दौरान नगर परिषद ने साफ-सफाई और जल छिड़काव किया

सांस्कृतिक विविधता

कलश यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने विशेष प्रदर्शन प्रस्तुत किया। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों और वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से उत्सव को और भव्य बना दिया। यात्रा में कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख संतों में स्वामी जगदीश आनंद, स्वामी धर्मानंद, स्वामी हारस्वरूप जी महाराज, स्वामी शांतानंद जी महाराज, स्वामी नर्मदानंद जी महाराज, स्वामी रामानंद जी महाराज, कोठारी बाबा, स्वामी सुंदरानंद जी महाराज, स्वामी महादेवानंद जी महाराज, पुजारी में सुनील दुबे, संदीप जोशी सहित अन्य शामिल रहे।

साथ ही पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह, रंजीत सिंह, संतोष पांडे, श्यामलाल सेन, अध्यक्ष वीरू तंबोली, प्रकाश द्विवेदी, रामसेवक कुशवाहा, सोनू जैन, पत्रकार धनंजय तिवारी, श्रवण उपाध्याय, उमाशंकर पांडेय संजय श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि सम्मिलित थे ।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *