डॉक्टर अमित धींग ने फर्जी एवं डमी खातेदार को लाकर अपने डमी खातेदार के नाम कराई फर्जी रजिस्ट्री!
उदयपुर। उदयपुर के एक डॉक्टर एक बार फिर चर्चा में है, नाम है डॉक्टर अमित धींग जो कि सेक्टर 3 में एक अस्पताल भी चलाते है नाम है कनक हॉस्पिटल। इनके ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने डमी खातेदार के नाम पर जमीन खरीद ली वो भी डमी खातेदार से। मामला बहुत ही दिलचस्प है। जानिए पूरा मामला पुलिस के अनुसार….. फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाला बरी, फर्जी रजिस्ट्री जिसने करर्वा वो बरी, जिसके नाम हुई वो बरी …. सब घोलमाल
शहर की प्रतापनगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक वृद्ध की जमीन की रजिस्ट्री करवाने के मामले में उसके पौत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पोत्र ने अपने दादा के दस्तावेज चोरी कर भूमाफियाओं को सौंप दिए, जिनके आधार पर भूमाफियाओं ने फर्जी रजिस्ट्री करवाई।

पुलिस के अनुसार, सवा उर्फ सवलिया पुत्र देवा भील निवासी ढीकली बोरा मंगरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी जमीन ढीकली में स्थित है। 14 अक्टूबर को उसे पटवार मंडल ढीकली से फोन आया कि उसकी खातेदारी जमीन की रजिस्ट्री हो गई है और इस भूमि का नामांतरण देव प्रसाद कलासुआ निवासी खेरवाड़ा अपने नाम से कराना चाहता है। इस पर उसने बताया कि उसने अपनी जमीन किसी को बेची नहीं है और न ही रजिस्ट्री करवाई है। जिसने भी रजिस्ट्री करवाई है, वह फर्जी तरीके से हुई है।
जांच में सामने आया कि यह देव प्रसाद कलासुआ, कनक अस्पताल के मालिक अमित धींग का खातेदार है। अमित धींग ने फर्जी एवं डमी खातेदार को लाकर अवैध रूप से देव प्रसाद कलासुआ के नाम पर 27 अगस्त 2024 को बड़गांव में इस जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई। इस जमीन के एवज में प्रार्थी के खाते में 25 लाख रुपये जबरन जमा किए गए। देव प्रसाद कलासुआ एवं हुकमी चंद ने मिलीभगत कर 20 लाख रुपये का चेक भी खाते में डाल दिया, जो बैंक में अनादरित हो गया।
कुछ दिन पहले भी इसी तरह प्रार्थी की पास वाली जमीन पर भी फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई गई थी, जिसका मुकदमा दर्ज है। प्रार्थी ने बताया कि करीब 6 माह पहले प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी थी कि किसी ने उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक चोरी कर ली है। उसे आशंका थी कि भूमाफिया और उसका पौत्र हुकम चंद भी इन आरोपियों से मिलकर उसकी जमीन बेचने का प्रयास कर रहे थे। उसने रजिस्ट्री कार्यालय में भी रिपोर्ट दी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने मिलकर उसकी जमीन की अवैध, फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करवा दी।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के पौत्र हुकमी चंद्र पुत्र बाबूलाल गमेती निवासी ढीकली बोरा मंगरा, प्रतापनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दादा के दस्तावेज चोरी कर भूमाफियाओं को दिए थे।



