Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

कांकेर:महिला ने दुर्गुकोंदल थाने में अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

दुर्गुकोंदल थाना

कांकेर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाने में महाराष्ट्र की महिला ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ आज मंगलवार काे शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने उन पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और दहेज की मांग सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम नेहा ठगेल है, जो कि भद्रावती तहसील के कुचना की रहने वाली है। उसका कहना है कि पिछली बार परिवार टूटने के डर और दबाव के कारण उसने शिकायत वापस ले लिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति सूरज ठगेल, सास और ससुर ने मारपीट की और प्रताड़ित किया। इस मारपीट का कारण बेसन के पकौड़े खाना था, जिसके बाद मां-बहन की गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

नेहा ठगेल ने अपनी शिकायत में बताया है कि ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल के लोग पहले से ही सोना और दहेज की मांग करते हुए उन्हें परेशान करते आ रहे हैं। मारपीट से उन्हें काफी चोटें आईं। जिसका मुलाहिजा भी सीएचसी दुर्गुकोंदल में कराया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर दुर्गुकोंदल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज ठगेल (पति), मालती ठगेल (सास), और ज्ञानचंद ठगेल (ससुर) के खिलाफ धारा 115 (2) (मारपीट), धारा 296 (जान से मारने की धमकी), धारा 3(5) (दहेज उत्पीड़न), और धारा 351 (3) बीएनएस (अपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *