


कन्नौज, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में Indian जनता पार्टी संगठन ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है. प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे ने जनपद वार प्रांतीय परिषद सदस्य की घोषणा कर दी है.
इसी क्रम में जनपद कन्नौज में तीनों विधानसभाओं में प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित कर दिए गए हैं जो Indian जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अपना मतदान करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे. तिर्वा विधानसभा से यशवंत राजपूत, कन्नौज विधानसभा से विद्यावती दोहरे व छिबरामऊ विधानसभा से वीरेंद्र द्विवेदी को नियुक्त किया गया है. Indian जनता पार्टी जिला संगठन सहित जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने तीनों विधानसभा से नियुक्त किए गए प्रांतीय परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है और उनसे यह भी अपेक्षा की है कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाएंगे.
(Udaipur Kiran) झा
