Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

कानपुर नगर: युवक का शव झाड़ियों में मिला

चौबेपुर थाना के फ़ाइल फोटो

कानपुर, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके बगल में बाइक भी पड़ी मिली। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चौबेपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार चौबे ने बताया कि मृतक की पहचान देवकली गांव निवासी हिमांशु कटियार (35) के रूप में हुई है। वह किसान था। सोमवार रात खेतों की निगरानी करने के लिए बाइक से गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि गांव के पास ही झाड़ियों में एक बाइक और शव पाया गया है, जो हिमांशु का है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विलाप शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ————–

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *