
कानपुर, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में कानपुर जिले के बादशाहीनाका थाना क्षेत्र स्थित जनरलगंज कपड़ा बाजार में sunday देर रात चोरों ने एक साड़ी की दुकान का शटर गैस कटर से काटकर आठ लाख रुपये चुरा लिए. Monday सुबह चाेरी की जानकारी हाेने पर दुकान मालिक ने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
साकेत नगर में रहने वाले रमेश चंद्र की जनरलगंज में विनोद साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है. उन्हाेंने बताया कि रोज की तरह Saturday को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. sunday को बाजार बंद रहती है. इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए गैस कटर से शटर में बड़ा छेद किया. इसके बाद दुकान के अंदर लगा कांच का गेट तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल होते हुए गुल्लक में रखे आठ लाख रुपये नगद पार कर दिए.
साेमवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में छेद देखकर सभी के होश उड़ गए. किसी तरह से शटर खोलकर दुकान के अंदर दाखिल हुए तो गुल्लक में रखा सारा कैश गायब मिला. जानकारी मिलते ही कानपुर कपड़ा कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. इस वारदात के बाद व्यापारी पुलिस की पेट्रोलिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
एसीपी कलक्टरगंज आनंद कुमार ओझा ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही चाेराें काे गिरफ्तार किया जाएगा. ————
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
