Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’

ऋषभ शेट्टी - फोटो सोर्स इंस्टाग्राम

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 16 दिनों के भीतर जबरदस्त कमाई करते हुए आखिरकार 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है। हालांकि कारोबारी दिनों में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर करीब 12.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इससे एक दिन पहले 16 अक्टूबर को फिल्म का कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपये रहा था। वीकेंड और दिवाली के माहौल का फायदा ऋषभ शेट्‌टी की फिल्म को साफ तौर पर मिल रहा है। कुल मिलाकर, रिलीज के 17वें दिन तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कलेक्शन 506.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब इसकी नजरें विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के रिकॉर्ड पर टिकी हैं, जिसने अब तक 603 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अब ऋषभ की फिल्म को कड़ी टक्कर देने आ रही है आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’, जो 21 अक्टूबर (दिवाली) के मौके पर रिलीज होगी। —————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *