Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

कटनी : बच्चों के साथ बकरियां खा रहीं मध्यान्ह भोजन! कलेक्‍टर ने दिए जांच के निर्देश

कटनी : बच्चों के साथ बकरियां खा रहीं मध्यान्ह भोजन! कलेक्‍टर ने दिए जांच के निर्देश

कटनी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम कोठी के आंगनवाड़ी केंद्र सेहरा टोला में बीते शुक्रवार को बच्चों को भोजन प्रदाय के दौरान बरती गई कोताही जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की थाली के पास ही बकरियां द्वारा भी खाना खाने की घटना प्रकाश में आने के बाद मामले को कलेक्टर आशीष तिवारी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए संयुक्त जांच टीम गठित कर प्रतिवेदन तलब किया। इसके आधार पर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी को नोटिस देने, सुपरवाइजर की विभागीय जांच संस्थित करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर मानदेय कटौती के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आरती यादव, परियोजना अधिकारी, ढीमरखेड़ा,आंगनवाड़ी केंद्र सेहरा टोला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना बैगा और सहायिका सुश्री मैना बैगा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने, पूर्व से केंद्र का अतिरिक्त प्रभार प्राप्त कोठी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला गोंड की वार्षिक मानदेय वृद्धि रोके जाने एवं सेक्टर पर्यवेक्षक अनीता प्रधान की विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश दिये हैँ। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना बैगा एवं सहायिका मैना बैगा का उपस्थिति दिवस से आंगनवाड़ी केंद्र सेहरा टोला में उपस्थित होकर केंद्र संचालन किये जाने तक की अवधि का मानदेय कटौती किये जाने के परियोजना अधिकारी ढीमरखेड़ा को निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर सेहरा टोला आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंची संयुक्त जांच टीम द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजनों एवं सम्बन्धित पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की उपस्थिति में प्रकरण की जाँच की गई।

संयुक्त टीम द्वारा पाया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र सेहरा टोला में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित नहीं हुई। जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई।

जाँच प्रक्रिया के दौरान स्थानीय जनों द्वारा सेहरा टोला के लिए नवीन आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत करवाने एवं आंगनवाड़ी भवन क्षेत्र के विद्यालय परिसर में निर्माण करवाए जाने की जरूरत बताई गई। इस पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किये जाने संयुक्त जांच टीम द्वारा आश्वस्त किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश चतुर्वेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *