Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

कटनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे दो युवकों की मौत

कटनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे दो युवकों की मौत

कटनी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के फोरलेन बाईपास पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटी पर सवार दो युवक बरगी मोहल्ला से पीर बाबा, कटनी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान तेवरी बाईपास के पास खेल मैदान के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में मृतक की पहचान राजू कोल पिता मुन्नीलाल कोल (उम्र 35 वर्ष) निवासी बरगी मोहल्ला, थाना सिहोरा, जिला जबलपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक की तलाश की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश चतुर्वेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *