केजरीवाल ने केन्द्र से की संचार साथी ऐप को वापस लेने की मांग

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से संचार साथी ऐप की अधिसूचना तुरंत वापस लेने की मांग की।
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखा कि सरकार का सभी मोबाइल कंपनियों को नई और पुरानी दोनों तरह की डिवाइस में संचार साथी ऐप इंस्टॉल करने का फरमान निजता और आजादी पर सीधा हमला है। दुनिया के किसी भी लोकतंत्र ने कभी ऐसा करने की हिम्मत नहीं की। सरकार की जारी अधिसूचना में यूजर की सहमति लेने या ऐप कभी भी डिलीट करने का विकल्प देने का एक शब्द तक नहीं है।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी



