प्रतियोगिता में केजीबीवी गंगनाणी और जीजीआईसी पुरोला का रहा दबदबा

उत्तरकाशी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2025 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आयी टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या शिक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है, इसके अंतर्गत जनपद स्तर पर लोकनृत्य, रोलप्ले, ड्राइंग एवं समूह चर्चा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लोकनृत्य में केजीबीवी , गंगनाणी ने प्रथम, जीजीआईसी पुरोला ने द्वितीय एवं जीआईसी बड़ेथी, धरासू ने तृतीय स्थान, रोलप्ले प्रतियोगिता में केजीबीवी , गंगनाणी ने प्रथम, जीजीआईसी, पुरोला ने द्वितीय एवं जीआईसी, बड़ेथी, धरासू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ड्राइंग में जीआईसी , बड़ेथी, धरासू प्रथम स्थान पर रहा तथा समूह चर्चा में जीजीआईसी, पुरोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक शान्ति रतूड़ी ने संस्थान के समस्त डी. एल. एड. प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर अभिमुखीकरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विकासखंड से आये मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ ही संस्थान के संकाय सदस्य डॉ सुबोध सिंह बिष्ट, बबीता सजवाण, ऋचा उनियाल एवं गोपाल राणा मौजूद रहे ।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल



