Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को लेकर खड़गपुर मंडल सक्रिय

त्योहारी सीजन में खड़गपुर मंडल
रेलवे सुविधा और सुरक्षा के लिए उठाए विशेष कदम

खड़गपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए खड़गपुर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंडल ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाकर नियमित ट्रेनों पर दबाव कम किया है, जबकि शालीमार और संतरागाछी स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, बैठने की सुविधा, पेयजल और पंखों की व्यवस्था की गई है।

डीआरएम ललित मोहन पांडे ने स्टेशनों का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और प्रवेश-निकास द्वारों की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से “अमृत संवाद” कार्यक्रम के तहत बातचीत भी की गई, जिसमें यात्रियों ने रेल की तैयारियों की सराहना की।

अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) मनीषा गोयल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि खड़गपुर मंडल ने त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ और वाणिज्यिक स्टाफ सक्रिय रूप से कतार और भीड़ का प्रबंधन कर रहे हैं और यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी नियमित जनघोषणाओं के माध्यम से दी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे त्योहार विशेष ट्रेनों का लाभ उठाकर सुरक्षित और सुखद यात्रा करें।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *