
खरगोन, 10 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के खरगोन जिला प्रशासन के निर्देशन में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज बुधवार को पीएम शाला धामनोद रोड महेश्वर में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है.
जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बतया कि इन रोजगार मेलों में 8वीं से स्नातक या आईटीआई उत्तीर्ण युवा, अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रिज्यूमे/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य) की छायाप्रतियां एवं पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं. रोजगार संबंधी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क किया जा सकता है.
(Udaipur Kiran) तोमर
