Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

खरगोनः शासकीय आईटीआई में आज रोजगार मेले का आयोजन

इंदौरः रोजगार मेले में 162 युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार

खरगोन, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के खरगोन में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज (मंगलवार को) प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक शासकीय आई.टी.आई में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिशिप मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी तथा शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार के लिए ऋण योजनाओं एवं अन्य जानकारी युवाओं को प्रदान की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि रोजगार मेला में 8वीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूचियां, रिज्यूम अथवा सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), जाति एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क किया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *