Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

खेताराम हत्याकांड: पुलिस का ऑपरेशन सफल, एक आरोपी गिरफ्तार

जयपुर (Udaipur Kiran News)। बाड़मेर पुलिस ने खेताराम हत्याकांड के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने मुख्य आरोपी मांगाराम उर्फ मांगीलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

खेताराम हत्याकांड

एसपी मीणा ने बताया कि 17 सितंबर को सरणू में खेताराम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनके साथी हरलाल उर्फ हरखाराम और वीरेंद्र भी धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मीणा खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। मौके पर एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसराम बोस, सीओ सुखाराम बिश्नोई, एसएचओ सदर सुमर सिंह और डीएसटी प्रभारी प्रेमाराम के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया। लगातार दबिश के बाद आरोपी मांगाराम को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और उसकी तलाश बाड़मेर, गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर बेंगलुरु तक की गई।

क्या हुआ था उस दिन
17 सितंबर की रात खेताराम अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते चंपालाल, ओमप्रकाश, मांगाराम और अन्य साथियों ने स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। गाड़ी रुकवाकर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में खेताराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरलाल गंभीर रूप से घायल होकर जोधपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हरियाणा नम्बर की स्कॉर्पियो पहले ही जब्त कर ली गई थी। फिलहाल फरार आरोपियों चंपालाल, ओमप्रकाश और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *