Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे शिफ्ट पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी

कियारा आडवाणी

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम करने की मांग के बाद से इस मुद्दे को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में एक जोरदार बहस छिड़ी हुई है। कई कलाकारों ने दीपिका के इस स्टैंड का समर्थन भी किया। अब अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इस विषय पर खुलकर अपनी राय रखी है। जुलाई 2025 में बेटी सरायाह की मां बनीं कियारा अब पूरी तरह से फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं और काम को लेकर उनका नजरिया पहले से ज्यादा स्पष्ट और संतुलित दिखाई दे रहा है।

हाल ही एक इंटरव्यू में कियारा ने मेंटल हेल्थ और वर्क-लाइफ बैलेंस की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, किसी भी इंडस्ट्री में काम करने वाले किसी भी इंसान के लिए लगातार थकान और तनाव कभी फायदेमंद नहीं होता। कियारा के मुताबिक, उनके प्रोफेशनल एप्रोच की बुनियाद तीन चीजों पर टिकी है- गरिमा, संतुलन और सम्मान। ये सिद्धांत न सिर्फ उनके सह-कलाकारों बल्कि घर के स्टाफ पर भी समान रूप से लागू होते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी, जो मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कियारा का कहना है कि फिलहाल वह नई और दमदार कहानियों की तलाश में हैं और एक बायोपिक प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *