Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सिर फोड़कर युवक की हत्या कर शव फैंका

सिर फोड़कर युवक की हत्या कर शव फैंका !

जयपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विद्याधर नगर थाना इलाके में हत्या कर एक युवक का शव फेंकने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर हत्यारे लाश को रोड किनारे फेंक फरार हो गए। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीमकी मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सिर फोड़कर युवक की हत्या करना प्रतीत होता है। शव को ठिकाने लगाने के बाद हथेली में ड्रग्स व इंजेक्शन रखना सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी शास्त्री नगर) शिवरतन गोदारा ने बताया कि विद्याधर नगर के अम्बाबाड़ी में एक पार्क के बाहर रोड किनारे युवक की लाश पड़ी मिली थी। युवक के सिर से खून बह रहा था और उसकी हथेली में ड्रग्स की शीशी और इंजेक्शन भी रखा हुआ था। जिस पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। लहूलुहान हालत में मिले शव की पहचान के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

पुलिस ने वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। फुटेज में स्कूटी पर दो व्यक्ति लाश को लेकर जाते दिखाई दिए। जो 20 अक्टूबर सोमवार की सुबह स्कूटी सवार दो व्यक्ति लाश को बीच में रखकर लाए थे। पार्क के बाहर रोड किनारे लाश को पटक कर उसके हाथ में ड्रग्स की शीशी और इंजेक्शन रखकर फरार हो गए। पुलिस जांच में मृतक के सिर में चोट लगना सामने आया है। चोट लगने के कारण ही सिर से खून बहता मिला। किसी दूसरी जगह युवक की मौत के बाद शव को यहां फेंक कर ठिकाने लगाया गया है। मृतक की उम्र 25 साल है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है। ड्रग्स के ओवरडोज से भी मौत हो सकती है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *