Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विशाल नगर में कीर्तन का होगा आयोजन

बैठक करते सिख समाज के लोग

हरिद्वार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिक्ख समाज के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व और माता गूजरी व चार साहिबजादों के शहीदी को समर्पित 5वां विराट नगर कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति द्वारा आयोजित नगर कीर्तन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आयोजकों द्वारा सभी को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

इसी संदर्भ में एक बैठक का आयोजन प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा में की गई। संरक्षक बाबा पंडत ने कहा कि 29 दिसंबर को नगर कीर्तन पुरकाजी से प्रारंभ होकर शेरपुर, बड़ीवाला, तुगलपुर खालसा, प्रहलादपुर, सहीपुर मोड, राजपुर, महिश्वरा, लक्सर, तिगड़ी भुक्कनपुर, एथल, डेरा कराल, सुभाषगढ़, दिनारपुर, चिट्टी कोठी, इक्कड़, हरिलोक, ज्वालापुर कोतवाली, पंजाबी धर्मशाला, राम चौक, रविदास चौक, गोल गुरुद्वारा से होते हुए सेक्टर दो गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में समाप्ति होगी। कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत रहेगी।

अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि नगर कीर्तन में गतका दल, बैंड बाजे, श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की फूलों से सुसज्जित पालकी, पंज प्यारे रहेंगे। इस अवसर पर बाबा सुल्तान लाड़ी, उज्जल सिंह सेठी, हरभजन सिंह, सतपाल सिंह चौहान, अनूप सिंह सिद्धू, सोनू सिंह, मालक सिंह, जोबन सिंह, हरजोत सिंह, बलविंदर सिंह, शमशेर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजंट सिंह, जुझार सिंह, जसकरण सिंह, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *