कृष्णजन्माष्टमी पर उदयपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानें कौनसे रास्ते रहेंगे बंद
उदयपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा ने जानकारी दी है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15, 16 और 17 अगस्त 2025 को जगदीश मंदिर क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन के दौरान शहर की यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था निम्नानुसार लागू रहेगी।

15 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्मोत्सव के दिन (दोपहर 12 बजे से मध्यरात्रि तक) इन मार्गों पर प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित:
-
चांदपोल से जगदीश चौक तक
-
रंग निवास से जगदीश चौक तक
-
हाथीपोल से घंटाघर होते हुए जगदीश चौक तक
यह व्यवस्था 16 और 17 अगस्त 2025 को होने वाले दधीमहोत्सव (नंदोत्सव/मटकीफोड़) के दौरान भी लागू रहेगी, जो दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी।
16 अगस्त 2025 को स्थल मंदिर (स्वामी प्रयागदास जी का अस्थल आश्रम सूरजपोल) क्षेत्र में (शाम 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक) इन मार्गों पर प्रवेश निषेध रहेगा:
-
पुराना कंट्रोल रूम सुरजपोल दरवाजे से स्थल मंदिर तक
-
आरएमवी रोड व अमल का कांटा से स्थल मंदिर तक
-
धानमंडी, मुखर्जी चौक व तैलियों की माता से स्थल मंदिर तक
सार्वजनिक अपील: आमजन से अपील है कि कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के दौरान यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग दें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर इन व्यवस्थाओं की रोक लागू नहीं रहेगी।



