Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
INDIA

कोलकाता मेट्रो टनल में फिर घुसा पानी, ऑफिस टाइम में घंटों सेवा रही बाधित

कोलकाता, 20 अगस्त (Kiran News)। कोलकाता मेट्रो के भूतल टनल में बुधवार सुबह एक बार फिर पानी घुस जाने से मेट्रो सेवा आंशिक रूप से बाधित हो गई। सुबह 11:20 बजे नेताजी भवन और जतिन दास पार्क स्टेशन के बीच अचानक टनल में पानी भरने के कारण ऑफिस टाइम में करीब एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं ठप रहीं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मेट्रो टनल

टनल में पानी घुसते ही मेट्रो संचालन रोक दिया गया। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर पंपिंग मशीनों से पानी बाहर निकाला और धीरे-धीरे हालात सामान्य होने पर सेवाएं बहाल की गईं।

टनल में पानी भरने के कारण नेताजी भवन से जतिन दास पार्क के बीच मेट्रो सेवा बंद करनी पड़ी, जबकि शहीद खुदीराम से उत्तम कुमार तक अप और डाउन दोनों ही लाइनों पर आंशिक सेवा जारी रही। मैदान से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो सेवा सामान्य रही।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी इसी जगह पर टनल में पानी घुसने से सेवा बाधित हुई थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि हर बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा।

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि पानी घुसने की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ पाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *