Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

कोरबा: कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या , आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित

कोरबा/कटघोरा, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरपाली निवासी चैतराम धनवार का अपनी पत्नी बंधन बाई धनवार से आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर चैतराम ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और कटघोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपित काे गिरफ्तार किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आज बुधवार काे बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह हत्या की वजह सामने आई है। आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *